फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए खैर अड्डे से शुरू नहीं हुआ बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड से तत्काल बसों के संचालन करने के जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का गुरुवार को खैर वाली बस आपरेटरों ने पालन नहीं किया। हालांकि कटपुला के नीचे से बसों का संचालन बंद है, लेकिन अब सारी बस शाहजमाल ईदगाह के सामने बने पुराने खैर बस अड्डे से चल रही हैं।

विगत दिनों मडराक में हुए हादसे के बाद डीएम ने सभी प्राइवेट बसों के अड्डों को शहर से बाहर करने के आदेश जारी किए थे। जिसके अनुपालन में अतरौली, छर्रा के नए बस अड्डों से बसों का संचालन शुरू हो गया है। लेकिन गुुरुवार तक खेरेश्वर के समीप स्थित नए खैर अड्डे से बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि शहर के कटपुला से चलने वाली सारी बस हटा दी गईं, लेकिन इन सारी बसों का संचालन शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान के सामने बने पुराने खैर बस अड्डे से हो रहा है। इस संबंध में ड्राइवरों व कंडेक्टरों से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि नए अड्डे पर अभी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसलिए पुराने अड्डे से सभी बस चल रही हैं।
विज्ञापन


धीमी कार्य प्रगति पर ठेकेदार के कसे पेच
शहर से बाहर प्रस्तावित नए बस अड्डों पर चल रहे कार्य की धीमी प्रगति पर गुरुवार को अधिकारियों ने स्वयं पहुंचकर संज्ञान लिया। नए खैर अड्डे पर एसीएम द्वितीय रतन वर्मा ने पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्य प्रगति धीमी देखी। इस पर उन्होंने तत्काल ठेकेदार को बुलवाकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही पेच कसते हुए कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे सुचारू रूप से जल्द से जल्द यहां से बसों का संचालन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें