फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में घायलों के उपचार में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल में मडराक में हुई बस दुर्घटना के घायलों को सही से उपचार नहीं किए जाने का आरोप घायलों के परिवार वालों ने लगाया है। उनके मुताबिक घायलों को मंगलवार से केवल मरहम पट्टी करके छोड़ दिया गया है। घायलों का न एक्सरे हुआ है न अल्ट्रासाउंड और न प्लास्टर चढ़ाया गया है।

आगरा रोड पर दो बसों में भीषण दुर्घटना होने पर हादसे के घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भी लाया गया था। यहां पर लाते लाते कुछ मरीजों ने दम तोड़ दिया था। जो सामान्य रूप से घायल से उन्हें अस्पताल में ही भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अब घायलों के परिजनों का कहना है कि कुछ घायलों के हड्डी भी टूटी है। कुछ घायलों को अंदरूनी चोटें भी है। इसके लिए उम्मीद थी कि बुधवार को एक्सरे आदि किया जाएगा। लेकिन उसके उलट पट्टी भी नहीं बदली गई।
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि पहले बाहर के जख्म कुछ सही होने की स्थिति में हों तो फिर आर्थोपैडिक समस्याओं के लिए आगे बढ़ा जाए।

विचारणीय बात यह है कि कुछ दिन पहले ही गांधी पार्क बस स्टैंड से एक महिला मरीज को लेकर पहुंची मानव उपकार संस्था ने भी अस्पताल में उपचार के मामले में बदहाली की बातें सामने रखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें