न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दि सिविल बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट की गुरुवार को कार्यालय परिसर मेें आवश्यक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष गोपाल शंकर शर्मा ने अध्यक्षता व विजय कुमार सिंह ने संचालन किया।
इस दौरान केंद्रीय संघर्ष समिति का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसमें गाजियाबाद में वकीलों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के चलते शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने निर्णय लिया गया।
इस दौरान सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने सभी न्यायिक अधिकारियों, स्थायी लोक अदालतों, आदि को पत्र प्रेषित किया है।
सदन में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई अधिवक्ता कार्य करते हुए मिला तो उसके खिलाफ कर्रवाई कराई जाएगी।