न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार्ट अप इंडिया के तहत अपना स्वरोजगार स्थापित करने वाले युवाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात करेंगे। ये वीसी बुधवार को होगी। इसमें अलीगढ़ के आयुष सिंह जादौन, अमित अरोड़ा, विभूति चौहान, दीपक राज सिंह, ललित वार्ष्णेय, शिखा चौधरी, अतुल कुमार, अब्दुल्ला बिलाल, फरहान अहमद, शिव कुमार और शिव उपाध्याय शामिल हैं।
अलीगढ़ के उक्त 11 युवा उद्यमियों ने स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम के तहत अपना स्वरोजगार स्थापित किया है। इस संबंध में जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग एसएन पासवान ने बताया कि डायरेक्टरेट से उनके पास 9 उद्यमियों की सूची आयी है। मंगलवार को उद्यमियों के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश करेंगे।