न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
104 बटालियन द्रुत कार्य बल परिसर देश भक्ति गीतों से झूम उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया।
सोमवार को मीडिया के बैनरतले परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है, वह सराहनीय है।
बच्चों ने अपनी उम्र से ज्यादा अधिक अच्छी प्रस्तुति दी है। कमांडेंट हेलाल फिरोज ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। उम्र भले ही इन बच्चों की छोटी हो, मगर उनकी प्रस्तुति से बड़े भी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। इससे पूर्व बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए। गाने भी गाए। इसके बाद बच्चों को पुरस्कार बांटे गए।
फैज मोहसिन ने अपनी मखमली आवाज से सबको खूब प्रभावित किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमा. सुरेश कुमार शर्मा, जोगेंद्र सिंह, हिमकांत दीक्षित, जितेंद्र सिंह, दानवीर सिंह, सहा. कमा. देवेंद्र कुमार, काशिफ फहीम, जितेंद्र राजपूत, ओमवीर सिंह, एनएस विष्ट, डॉ. अंकुर सिंह आजाद आदि मौजूद रहे।