न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शुक्रवार को मथुरा, हाथरस, एटा, कांशीराम नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद एवं बदायुं में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश का पहले चरण का मतदान होने तथा अलीगढ़ जिले के छह प्रत्याशी होने के चलते अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य न करने एवं हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ.राजेंद्र सिंह एड की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर महासचिव ठा.रामअवतार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।