फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग, दो परिवारों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बरौला जाफराबाद इलाके में बुधवार सुबह एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो किरायेदार परिवारों का भारी नुकसान हो गया। दोनों घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि खबर पर दमकलें भी पहुंच गईं और स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए। मगर नुकसान होने से नहीं बचाया जा सका। इस दौरान इलाके में खासी अफरा-तफरी व चीखपुकार का माहौल बन गया।

वाकये के अनुसार बरौला में बाईपास पर रहने वाले प्रभूदयाल शर्मा का बरौला जाफराबाद में अंदर एक मकान है, जिसमें दो किरायेदार परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के लोग आसपास व शहर की फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


एक किरायेदार दयाराम व उनके परिजन नौकरी करने चले गए थे, जबकि दूसरे किरायेदार चरण सिंह की पत्नी विमलेश अकेली घर में थी। उसके परिजन भी काम पर चले गए थे। विमलेश घरेलू काम में व्यस्त थी। तभी करीब साढ़े दस बजे अचानक उसके कमरे में किसी तरह शार्ट सर्किट से आग लग गई।

वह जब तक कुछ समझ पाती या उसे आग लगने का आभास होता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में दयाराम तक के कमरे में आग पहुंच गई। कुछ ही देर में दोनों परिवारों का सामान जलने लगा। चीख पुकार पर पब्लिक जमा हो गई थी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर इलाका पुलिस व दो दमकल भी पहुंच गईं। दमकलों ने करीब आधा घंटे के प्रयास से आग को बुझाया, मगर तब तक दोनों घरों का सारा सामान, जिसमें इन्वर्टर, कूलर, बेड, सोफा सहित अन्य सामान जल गया। बताया गया है कि दयाराम के बेटे सुदामा की अभी 2 माह पहले शादी हुई थी, उसके दहेज का सामान भी रखा था, वह भी पूरी तरह जल गया। इसी हिस्से में एक किन्नर भी किराये पर रहता है, उसका भी कुछ सामान जल गया। आग में कई लाख के नुकसान का अनुमान है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार आग शार्ट सर्किट से बताई गई है। उस समय महिला के सिवाय कोई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें