फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान के कम आवेदनों से डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की बैठक ली। जो मुख्य रूप से सरकार द्वारा पुन: शुरू की गई शादी अनुदान राशि के संबंध में थी।

बैठक में समाज कल्याण द्वारा तैयार की गई सूची में लगभग 424 स्वीकृत आवेदन अंकित हैं। इसमें शहर व कोल विधानसभा के मिलाकर केवल 14 स्वीकृत आवेदन हैं।

इस बैठक में शहर विधायक संजीव राजा के प्रतिनिधि के रूप में निखिल माहेश्वरी व राजकुमार चौहान पहुंचे थे। उन्होंने इस सूची को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की और जिलाधिकारी के सामने ही सवाल किया कि ऐसा क्या कि कुल 424 स्वीकृत आवेदनों में शहर व कोल विधानसभा में कुल 14 आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से पूछा उन्होंने बताया कि यह हमारे विभाग की कमी नहीं है। कोल तहसील से ही हमारे पास इतने आवेदन स्वीकृत होकर आए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी कोल से जवाब तलब किया। उन्होंने सभी एसडीएम को तीन दिन में पेंडिंग काम निपटाने के आदेश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें