फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी की खबर लखनऊ के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने बुधवार को भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की कें द्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफ ल है।

प्रदेश में गुंडाराज कायम है। लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। जयंत चौधरी बुधवार को लाल डिग्गी रोड पर स्थित ख्वाजा गार्डन में पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने वर्तमान हालात पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आलू किसान, गन्ना किसान बर्बाद हो चुके हैं, लेकिन पीएम और सीएम दिखावे के लिए देश विदेश की यात्राओं में व्यस्त हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों को हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अफ वाह है।

यूपी में हो रही इन्वेस्टर्स समिट पर उन्होंने कहा कि यदि सकारात्मक प्रयास हो तो सराहनीय है, लेकिन यूपी में गुंडाराज कायम है, ऐसे बड़े उद्योगों को लाना मुश्किल है। बोले.. विपक्ष भूमिका दमदारी से निभा रहा है।
विज्ञापन


किसानों, नौजवानों और मजदूरों की बात सिर्फ रालोद कर रहा है। जयंत चौधरी ने पीएनबी घोटाले पर कहा कि आजकल मोदी देश को लूटकर भाग रहे हैं।

नीरव मोदी, ललित मोदी और यूपी में शुगर मिल का मालिक मोदी जनता का रुपया लेकर विदेश चले गए लेकिन पीएम ने चुप्पी नहीं तोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा घोटालों को संरक्षण दे रही है। पीएम मोदी को घोटालों पर चुप्पी तोड़कर देश को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें