फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में से दुल्हन की मां का बैग पार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से दुल्हन की मां का बैग पार
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के रामघाट रोड इलाके के गेस्ट हाउस से दुल्हन की मां का बैग पार कर दिया गया। शादी समारोह से बैग उड़ाने वाले छोटे चोरों को शक के आधार पर पकड़ा गया है। अब पुलिस की पूछताछ जारी है।

क्वार्सी पुलिस के अनुसार एकता नगर थाना क्वार्सी निवासी ओमप्रकाश माहेश्वरी की बेटी की शादी 8 फरवरी को राजा गार्डन में हुई थी। उनकी पत्नी के हाथ में एक बैग था, जिसमें 40 हजार रुपये, व्यवहार मिले रुपये, अन्य नगद रुपये थे। इसी बैग को दो नन्हें चोर अचानक से लेकर भाग गए। सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई।
विज्ञापन


उसी दिन इसकी सूचना थाने में दे दी गई थी। रविवार को ओमप्रकाश माहेश्वरी का लड़का किसी काम से रामघाट रोड पर एसएमवी इंटर कालेज के पास स्थित बैग मार्केट में गया था। वहां वो दोनों नन्हें चोर दिख गए। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और उनको साथ में थाने ले आई। अब उनसे पूछताछ जारी है। ओमप्रकाश के लड़के का दावा है कि सीसीटीवी में कैद दोनों चोरों को हुलिया पकड़े गए लड़कों से हूबहू मिलता है।
विज्ञापन


एएमयू छात्रा से मोबाइल लूटा
मेडिकल रोड पर कोचिंग क्लास खत्म कर घर लौट रही एएमयू छात्रा से बदमाश शनिवार की रात दो मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित छात्रा अदिति गुप्ता ने बताया कि वह एटा चुंगी पर रहती हैं। रिक्शे से कोचिंग क्लास से घर लौट रही थी। तभी घंटाघर तिराहे पर बाइक सवार बदमाश अचानक से रिक्शे के पास आ गए और हाथ से दो मोबाइल छीन ले गए। अंधेरा होने के कारण वह बाइक सवारों को पहचान नहीं पाई। पीड़ित छात्रा ने इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें