फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में नाचते समय आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में नाचते आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट की मौत
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के खैर रोड बाईपास पर शनिवार की देर रात फुफेरे भाई की बारात में डांस करते समय आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।

एकाएक इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह की खुशियां काफूर हो गईं। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जबकि भीड़ के चलते चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने ट्रक फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन


मूल रूप से अलीगढ़ जनपद खैर के उदयगढ़ी निवासी 30 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र गंगाराम चार भाई व एक बहन के बीच सबसे छोटे थे। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रविंद्र आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर लेह लद्दाख में तैनात थे।

उनकी दो साल पहले नीतू सिंह से शादी हुई थी। एक बेटी पैदा हुई, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को उनके फुफेरे भाई पंकज निवासी मैलरोज बाईपास बन्नादेवी की शादी थी और खैर रोड बाईपास पर बारात चढ़कर जा रही थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रविंद्र 4 फरवरी को छुट्टी लेकर आए थे और बारात में डांस कर रहे थे।

वह नाचते-नाचते कुछ पीछे रह गए और बारात सड़क से उतर गई, तभी ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसा होते ही भीड़ उग्र हुई, लेकिन चालक भाग गया। खबर पर पहुंची बन्नादेवी व देहली गेट पुलिस ने आग लगाने की कोशिश करती भीड़ को रोका।
विज्ञापन


बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर आनन-फानन शादी की औपचारिकताएं निपटाई गईं। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद तड़के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें