फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी उद्योग से किसान कर सकता है दोगुनी आए: डॉ. राजौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

डेयरी उद्योग से किसान कर सकता है दोगुनी आय : डॉ. राजौरिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

इंडियन डेयरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जीएस राजौरिया ने कहा है कि डेयरी उद्योग से किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है, जरूरत है तो बस वैज्ञानिक सोच और युवा पीढ़ी के जुड़ने की।

डॉ. राजौरिया प्रख्यात वैज्ञानिक लक्ष्मण प्रसाद के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। बताते चलें कि डा.राजौरिया देश विदेश में दुग्ध उत्पादन और उसकी गुणवत्ता के मामले में किए गए शोधों के मामले में प्रचलित नाम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि देश की युवा पीढ़ी कोल्डड्रिंक्स और जंक फूड के चक्कर में लगातार फंसती जा रही है। इससे युवाओं में विटामिन बी-12 की कमी होती जा रही है। इसके कारण युवाओं में गुस्सा, चिड़चिड़ापन और निराशा की भावना घर करती जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुंबई में तीन आईटीयंस छात्रों ने लाखों की नौकरी छोड़कर ऐसी गायों की गौशाला बनाई है, जो दूध देना बंद कर चुकी हैं। वे गोबर और मूत्र से दर्जन भर से अधिक उत्पाद बना रहे हैं और उनका टर्नओवर भी करोड़ों में है।
विज्ञापन


डॉ. राजौरिया ने कहा कि देश में गायों की चालीस नस्लें हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है। यदि पशुओं की वैज्ञानिक ढंग से देखभाल की जाये तो दूध का उत्पादन दुगना हो सकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रत्येक जनपद में गौशाला खोलने की योजना का स्वागत करते हुए बताया कि गौशाला को चैरिटी के साथ-साथ व्यवसायिक रूप भी दिया जाए तो इससे लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है। इससे पूर्व वैज्ञानिक लक्ष्मण प्रसाद ने डा. राजौरिया का शॉल उढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर डेयरी उद्योग से जुड़े उपनीत राजौरिया, नानक चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें