फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णांजलि में बिखेरा गजल का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की कृष्णांजलि नाट्यशाला में मंगलवार की शाम गजल के नाम रही। मुंबई से आए गजल गायक अजय मिश्रा ने अपनी टीम के साथ साज, आवाज और अंदाज का वह समा बांधा कि सुनने वाले गजल के जादू में खो गए।

सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया। अजय मिश्रा ने गजल प्रस्तुत की कि ‘अपने दिल में जगह बना ली जिए’ जिसे सुनकर श्रोता वाह वाह कर उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ‘अपने हाथों की लकीरों में सजा ले मुझको’, जिंदगी मैं भी मुसाफिर हूं तेरी कश्ती का, आदि एक के बाद एक शानदार गजल प्रस्तुत करके सुनने वालों को बांध कर रख दिया। गजल के साथ तबला और हारमोनियम की संगत ने जमकर समा बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें