क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के पशु क्रूरता व मुठभेड़ आदि के मुकदमे में फरार चल रहे तीन आरोपियों के एसीजेएम तृतीय के न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किए गए हैं।
एसआई जय प्रकाश यादव के अनुसार इस मुकदमे में शाने पुत्र बब्बू कुरैशी, छंगा पुत्र लल्ला बाबू व खचैड़ा पुत्र रसीद निवासीगण कुरैशियान मोहल्ला इस्लामनगर बदायूं फरार चल रहे हैं, जिनके खिलाफ अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी कर दिया है।
पुलिस ने तीनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा करा दिया है और जल्द ही कुर्की लेकर कुर्की की जाएगी।