न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में लंबी कूद, दौड़, तश्तरी फेंक प्रतियोगिता हुई। लंबी कूद में वर्षा सिंह, दौड़ में शहाना खान, तश्तरी फेंक में रश्मि कुमारी अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. चंद्र कांता अग्रवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना और अनुशासन से खेलने के लिए प्रेरित किया। लंबी कूद में 34 छात्राएं शामिल हुईं।
इसमें वर्षा बीए-3 प्रथम, शहाना खान एमए-1 द्वितीय, रश्मि कुमारी बीए-2 तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ में 42 छात्राएं शामिल हुईं। इसमें शहाना प्रथम, अंजलि बीए-1 द्वितीय व वर्षा बीए-3 तृतीय स्थान रहीं।
तश्तरी फेंक में 20 छात्राएं शामिल हुईं। इसमें रश्मि प्रथम, नेहा भारद्वाज बीए-3 द्वितीय व शहाना तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी डॉ. मंजू लता ने किया। इस मौके पर खेलकूद समिति के सदस्य डॉ. शालिनी चौधरी, डॉ. शैली शर्मा, डॉ. विनीति गुप्ता, अरुण कुमार मौजूद रहे।