न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में अलीगढ़ वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन का वार्षिक समारोह का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा शहर ने कहा कि वीडियो, फोटो यादों को संजोने का कार्य करता है। वरिष्ठ फोटोग्राफर राधेश्याम शर्मा व श्याम सुंदर शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर राजाराम मित्र, विशनस्वरूप सक्सेना, अजीत सिंह, विपिन वार्ष्णेय, राकेश कुमार, रघुवर दयाल, विशन चंद्र वार्ष्णेय, गिरीश पंडित, मुकेश शिवम, संतोष उपाध्याय, प्रवीन कुमार शर्मा, भुवन भास्कर, देवेंद्र शर्मा, विकास भारद्वाज, अजय कुमार गुप्ता मौजूद थे। अध्यक्षता राजेंद्र गुप्ता व संचालन राजीव गुप्ता ने किया।