फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... जनपदीय सम्मेलन में शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय सम्मेलन में शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक विचार गोष्ठी यहां बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याएं जोर-शोर से उठाई गई और साथ ही जिला कार्यकारिणी भी गठित की गई। अन्य कार्यकारिणियां भी घोषित की गई।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षकोें को संगठन के प्रति समर्पित रहना होगा, क्योंकि आने वाली सरकारें वेतन वितरण अधिनियम 1971 को समाप्त करने की मंशा बनाए बैठी हैं। सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक के अवशेष का भुगतान वर्ष 2017 में किए जाने की मंशा वर्तमान सरकार ने अगले वर्ष 2018-19 में दिए जाने का शासनादेश लाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन की नींव अलीगढ़ सिटी हाईस्कूल में पड़ी थी। उन्होंने कहा कि 30 व 31 दिसंबर को कानपुर में विशाल स्तर पर स्थापना दिवस समारोह होगा। इससे पहले मंडल स्तर पर भी सम्मेलन आयोजित होंगे। मंडलीय मंत्री देवेंद्र कुमार यादव ने भी शिक्षकों की समस्याएं उठाई। सम्मेलन में हरिकांत शर्मा, उदयवीर सिंह, अंबुज जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी व आगरा के संघ के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें फिर से हरिश्चंद सिंह जिलाध्यक्ष, महेश कुमार जिला मंत्री, जगवीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें