फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार का मोबाइल ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पत्रकार का मोबाइल ले भागे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर बुधवार दोपहर को धरना प्रदर्शन चला रहा था। सड़क के दूसरी ओर इलाका पुलिस शांति व्यवस्था के लिए मौजूद थी। पुलिस की जीप के पास खड़ी महिला पत्रकार का बाइक सवार बदमाश मोबाइल फ ोन छीन ले गए। छिनैती के बाद भी पुलिस बदमाशों के पीछे नहीं दौड़ी। अन्य पत्रकारों ने बदमाशों को पीछा किया, लेकिन वह देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गए।

क्वार्सी के किशनपुर इलाके में रहने वाली सुनीता बघेल एक पोर्टल की पत्रकार हैं। अनुपम सक्सेना ने बताया कि बुधवार को सुनीता धरना-प्रदर्शन की कवरेज करने के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क के दूसरी ओर ठंडी सड़क की ओर एएमयू के गेट की तरफ खड़ी थी। उसके पास ही पुलिस की जीप भी खड़ी थी। इस बीच किसी का फ ोन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पत्रकार ने बातचीत शुरू कर दी। इस बीच शमशाद मार्केट की ओर से आते बाइक सवार दो युवकों में से एक ने महिला पत्रकार का सेलफ ोन छीन लिया। महिला पत्रकार का शोर सुनने के बाद आसपास मौजूद साथी पत्रकार भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मामले की जानकारी करने के बाद बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोई फ ायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें