फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीपुर आढ़ती लूटकांड में एक और लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर आढ़ती लूटकांड में एक और लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

धनीपुर मंडी के प्रमुख गल्ला आढ़ती किशनलाल से 16 नवंबर को हुई 50 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को लूटे गए 23.86 लाख रुपये के साथ 24 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे एक बदमाश परमानंद उर्फ पीके पुत्र लाल सिंह निवासी गांव खुशहाल पुर थाना उठैती, बदायूं को अब खैर पुलिस ने पकड़ लिया है। पकडे़ गए बदमाश से छह लाख दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एक बदमाश अभी भी फरार है।

पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. यशवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 16 नवंबर को दिल्ली से अलीगढ़ लौटते समय खैर रोड पर करसुआ के पास काली सफारी सवार हथियारबंद लुटेरों ने किशनलाल की बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक कर लूट लिया था। मूलरूप से संभल के गुन्नौर निवासी किशनलाल पिछले करीब डेढ़ दशक से धनीपुर मंडी में शंकर लाल एंड संस किशनलाल अवनेश कुमार नाम से कारोबार करते हैं। उनके यहां से दिल्ली की नरौला मंडी भी सप्लाई जाती है। धान का भुगतान लेकर वह 16 नवंबर को अलीगढ़ आ रहे थे। तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने एसपी ग्रामीण के निर्देशन में सीओ खैर के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। एसपी (आरए) डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को खैर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, सर्विलांस सेल के प्रभारी ने लूट में शामिल (1) ओम प्रकाश पुत्र पान सिंह, (2) अजय उर्फ पप्पू उर्फ नटिया पुत्र महावीर व (3) प्रमोद उर्फ छोटे लाल पुत्र गेंदालाल को लूटे गए 23.86 लाख रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस की टीमों के संयुक्त प्रयास से बदमाश परमानंद उर्फ पीके को खैर में ही चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश एसपी पुत्र नामालूम फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें