फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... महिला के साथ चार माह के नवजात की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ चार माह के नवजात की भी मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

कोतवाली के गांव लोहगढ़ में सोमवार को जिस महिला का घर पर कपड़ों में छिपाकर रखा गया शव बरामद हुआ था, वह चार माह की गर्भवती थी। महिला के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। वहीं महिला के मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या के साथ ही एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना पालीमुकीमपुर के गांव दताचोली खुर्द निवासी सत्यवीर सिंह जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बहन अनीता ने अतरौली के गांव लोहगढ़ निवासी पिंटू ठाकुर के साथ अंतर्जातीय विवाह किया था। अनीता के दलित होने के कारण पिंटू के सवर्ण पिता और भाई उसे स्वीकार नहीं करते थे। आए दिन मारते पीटते थे। अनीता के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पिंटू ने अपने पिता मदनपाल, भाई बबलू, रिंकू व मां के साथ मिलकर अनीता की गला दबाकर हत्या कर दी। अनीता गर्भवती थी, जिससे पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। हत्या के बाद ससुराल वालों ने शव छिपाने की कोशिश की। मायके वालों के पहुंचने पर ससुराल वाले भाग निकले। कोतवाल उत्तमचंद पटेल के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें