फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... मोबाइल चार्जर की लीड से युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर की लीड से युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

देहलीगेट थाना क्षेत्र स्थित नगला मेहताब में जितेंद्र नामक युवक ने मोबाइल चार्जिंग की लीड से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला मेहताब निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र केहरे सिंह ने शुक्रवार-शनिवार की रात को मोबाइल चार्जिंग की लीड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उनमें अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस वारदात स्थल के पास अस्पताल पहुंची। यहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के भाई ने बताया कि जितेंद्र का किसी लड़की से प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के घर वाले इसका विरोध करते थे। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें