फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 2040 किमी घूम गई पुलिस की पीआरवी..?

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में 2040 किमी घूम गई पुलिस की पीआरवी..?
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़ पुलिस की यूपी-100 पीआरवी 24 घंटे में 2040 किलोमीटर चल गई..? पेट्रोलिंग के इस गोलमाल ने पुलिस के बड़े बड़े अफसरों का दिमाग घूमा दिया है। कारण, श्रीनगर से मुंबई के बीच की दूरी 2128 किमी की है, जिसको तय होने में कम से कम 41 घंटे का वक्त लगता है। ऐसे में पीआरवी 24 घंटे में इतना सफर कैसे कर सकती है..?

मामला जब एसएसपी राजेश पांडेय के पास पहुंचा तो एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक को इसकी जांच सौंप दी गई। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने पिछले दिनाें पीआरवी 0712 का निरीक्षण किया। उन्होंने रनिंग डायरी देखी तो वह चौंक गए। पता चला कि 16 अक्तूबर को चालक होमगार्ड ने जब दूसरे को कार सौंपी, उस वक्त रनिंग डायरी में मीटर में 25432 किलोमीटर दर्ज था। कार जब पुन : पहले वाले चालक के पास वापस आई तो मीटर में 27472 किमी दर्ज था। अफसर ने देखा कि एक दिन में पीआरवी 2040 किलोमीटर कैसे दौड़ सकती है..? इस मामले को सीओ ने गंभीरता से लेते हुए अफसरों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पीआरवी 0712 के चालक होमगार्ड प्रेम सिंह ने पुलिस कप्तान से शिकायत की है। उसने कहा है कि उसके साथी चालक और सिपाही ने उससे गालीगलौज करते हुए चार सौ रुपये ले लिए। यह भी आरोप लगाया कि पीआरवी पर तैनात सिपाही ने सरकारी सिम कार्ड गायब कर दिया है। जिससे कार की लोकेशन मिलती है। पीड़ित ने इंसाफ की मांग की है। प्रेम सिंह ने बताया कि बीती 16 अक्तूबर को उसने पहली शिफ्ट पूरी होने पर ड्यूटी ली तो पहली शिफ्ट वाले चालक व आरक्षियों ने उससे कागजात व रनिंग डायरी छीनते हुए कहा कि आज से डायरी मत भरना। बकौल प्रेम सिंह ने विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर डाली।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें