जीएसटी से लैस नुमाइश 15 जनवरी से सात फरवरी तक
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
इस बार अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश 15 जनवरी से 7 फरवरी के बीच होगी क्योंकि इसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएंगी। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण ही तयशुदा वक्त के बाद नुमाइश का आयोजन भाजपा विधायकों के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया था। जिसका खुलासा सबसे पहले अमर उजाला ने किया था।
नुमाइश के प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि इस बार नुमाइश 15 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा। नुमाइश इंतजामिया ने जीएसटी नंबर ले लिया है। जीएसटी को लागू कर ही सभी आयोजन होंगे।
इस आयोजन को लेकर नुमाइश कार्यकारिणी की पहली बैठक 2 नवंबर को नुमाइश गेस्ट हाउस में बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार इस बार नुमाइश के प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी और नुमाइश के सामान्य मंत्री तहसीलदार कोल के वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाएंगे। जिससे आयोजन को बेहतर ढंग से करने में कुछ सुविधा मिल सके।