फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में टिनशेड वाले कमरों को लेंटर्ड दिखाकर यूपी बोर्ड से ली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: टीनशेड वाले कमरों को दिखाया लेंटर्ड
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

यूपी बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए बेशक शासन ने कमर कस ली है, लेकिन अलीगढ़ जनपद में पारदर्शी प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट लगी है। इस रिपोर्ट में भी गड़बड़ी की गई है।

सूत्रों की मानें तो ऑन लाइन रिपोर्ट में टीनशेड वाले कमरों को भी लेंटर्ड कमरे की रिपोर्ट लगाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके अलावा कुछ स्कूलों में कम कक्षाओं की संख्या को भी अधिक दर्शाया गया है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन


उधर, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इलाहाबाद से होना है। इसके चलते कुछ स्कूल संचालक इलाहाबाद में डेरा जमाए हुए हैं। लेकिन इस बार सेंटरों का निर्धारण अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट से किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा में अतरौली के स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है। अतरौली में ज्यादातर वित्तविहीन स्कूल ऐसे हैं जिनमें कमरे तो हैं पर उन पर लेंटर नहीं टीन पड़ी है। कमरों में फर्नीचर नहीं कबाड़ा या भूसा आदि भरा रहता है। सेंटर बनने के समय ही स्कूलों में रंगाई पुताई व साफ सफाई का काम किया जाता है।

ज्यादातर स्कूल ऐसे हैं जिनमें टीन पड़ी है और ऑनलाइन रिपोर्ट में लेंटर दिखा दिया गया है। भौतिक सत्यापन में लगाए गए राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह नजर नहीं आया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया गया है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हां टीनशेड वाले कमरों को लेंटर्ड में दर्शाया गया है, इसकी जानकारी हुई है। लेकिन गलत रिपोर्ट लगाने वालों की जानकारी की जाएगी और मामला सही पाए जाने वाले कार्रवाई भी होगी। - धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस

कुछ इस तरह से बनेगी मेरिट
इंटरमीडिएट कॉलेज - 10 अंक
हाईस्कूल तक स्कूल- 5 अंक
कॉलेज में उपलब्ध लेंटरर्ड कक्ष
25 से अधिक कमरे- 25 अंक
21 से 25 कमरे - 20 अंक
16 से 20 कमरे- 15 अंक
11 से 15 कमरे - 10 अंक
10 से कम कमरे- 5 अंक
1000 से अधिक बच्चों को फर्नीचर- 25 अंक
800 तक 20 अंक
600 तक 15 अंक
400 तक 10 अंक
300 तक 5 अंक
विद्यालय की चाहरदीवारी व लोहे का गेट- 15 अंक
विद्यालय में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु अलमारी- 5 अंक
विद्यालय मुख्य संपर्क मार्ग से जुड़ा है- 15 अंक
अगिभन शमन उपकरण- 10 अंक
स्थाई विद्युत व्यवस्था - 10 अंक
जनरेटर व्यवस्था - 5 अंक
प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा- 20 अंक
पेयजय व शौचालय की व्यवस्था- 10 अंक
कंप्यूटर कक्ष एवं ऑपरेटर- 10 अंक
स्कूल गत वर्ष परीक्षा केंद्र रहा है- 10 अंक
2017 का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा है- 5 अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें