फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, आठ पर एफआईआर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।

लूट, पशु चोरी के साथ ही लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से चोरी की एक भैंस, दो बाइक, तमंचे भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आठ बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अकराबाद विनोद कुमार पवार के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर के जरिए चोरी के पशु वाहन से उतारने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई शमीम अहमद, एसआई अरविंद मलिक व प्रमोद कुमार ने फोर्स के साथ जीटी रोड स्थित टुआमई मोड़ के निकट एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर दबिश दी। वहां पर तीन बदमाशों को एक भैंस एवं दो बाइक के साथ दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में रेशमपाल पुत्र सूरजपाल, निवासी बादरी, बंटी पुत्र पीतम सिंह निवासी सुहावली थाना अकराबाद व मुकेश पुत्र केदारी निवासी नगला खार थाना गंगीरी हैं। इन बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में पांच अन्य बदमाशों जयवीर उर्फ बाली, चंदन, जितेंद्र उर्फ जोगी, सुनील उर्फ लाले व गजेंद्र के साथ मिलकर लूट की कई वारदातें स्वीकार कीं।
विज्ञापन


एसआई शमीम अहमद ने बताया कि बरामद भैंस दीपावली से दो दिन पहले गिन्नौर के पास लूटी गई थी। यह भैंस विष्णु पुत्र श्यामलाल निवासी बनियापाड़ा थाना देहलीगेट, अलीगढ़ पैंठ से खरीदने के बाद सुनील उर्फ लाले की गाड़ी में लादकर अलीगढ़ जा रहा था। चोरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे जंगल में फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार इन चोरों के खिलाफ थाना अकराबाद, विजयगढ़, इगलास, अतरौली के साथ जिला गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट में पशु चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें