फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों से भरे दो ट्रक पकड़े, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसों से भरे दो ट्रक पकड़े, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अतरौली। दो ट्रकों में भैंसों को ले जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। आरोपियों का कहना है कि वे पशुओं के कारोबारी हैं जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे इन भैंसों को कट्टी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव नरौना 12 नंबर के निकट बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने भैंसों से लदे ट्रकों को जाते देखा तो रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं रुके। इस पर इन कार्यकर्ताओं पुलिस को सूचना दे दी। इस पर चौकी इंचार्ज रजत शर्मा ने ट्रक का पीछा कर दोनों ट्रकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। यहां सभी मवेशियों को ट्रकों से बाहर निकाला गया। कई पशुओं की हालत खराब होने पर डॉक्टर को बुलाकर दवा दिलाई गई। इसके बाद इन्हें स्थानीय गोशाला में भेज दिया गया। इस बीच बजरंग दल व भाजपा के कई नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भैंसें कट्टी के लिए ले जाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इमरान पुत्र मेहरबान, इरशाद पुत्र गुलाम खां, निसार पुत्र इरफान निवासीगण जहांगीराबाद को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भैंसों को व्यापार के लिए कासगंज की ढोलना पैंठ से खरीदकर लाए हैं। भैंसों को वह अलीगढ़ होते हुए जहांगीराबाद लेकर जा रहे थे। कोतवाल उत्तमचंद पटेल का कहना है कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें