फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू इंतजामिया ने निलंबित किए दो स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू इंतजामिया ने निलंबित किए दो स्टूडेंट
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

एएमयू छात्र तौसीफ की मौत के मामले में एएमयू इंतजामिया ने सोमवार को दो छात्रों को निलंबित कर दिया है। एएमयू के एमआईसी इंचार्ज ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। इनमें बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मो. अकबर और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले नबील अहमद खान शामिल हैं। तौसीफ के परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जिन तीन छात्रों पर हत्या की आशंका जताई थी, उनमें इन दोनों छात्रों का नाम शामिल था। तीसरे छात्र को इंतजामिया ने एएमयू का छात्र मानने से इनकार किया है।

बताते चलें कि शुक्रवार शाम एएमयू के सर रियाजुद्दीन हाल में छात्र तौसीफ के गोली लगी थी। उसे साथी छात्र मेडिकल कालेज ले गए थे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। तौसीफ बदायूं के कटराला का निवासी था। उसकी मौत संदिग्ध बनी हुई है। मृत घोषित होने के बाद ही पुलिस को जानकारी दी गई थी। इस मामले में परिवार ने अपने स्तर पर और छात्रों से बातचीत के जरिए जानकारी जुटाई थी और तौसीफ की हत्या की आशंका तीन छात्रों पर जताई थी, हालांकि रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


डाक्टर, छात्रों के बयान और रिपोर्ट का मिलान
उधर पुलिस तौसीफ की मौत के मामले में मेडिकल कालेज के डाक्टर, छात्रों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान करते हुए कदम आगे बढ़ा रही है। सोमवार को भी पुलिस ने डाक्टर का बयान लेने का प्रयास किया किंतु डाक्टर की व्यस्तता से बयान दर्ज नहीं हो सके। सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के अनुसार जांच जारी है।
विज्ञापन


लेटे हुए घुमा रहा था पिस्टल
उधर मौके पर मौजूद छात्रों ने घटना के बाद दिए गए बयान में बताया था कि वह लोग बैठे थे। तौसीफ चारपाई पर लेटे हुए उंगलियों पर पिस्टल घुमा रहा था, तभी गोली चल गई। गोली उसे लग गई, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें