फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो पीएम मोदी के बयान से नाराज हैं सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
..तो पीएम मोदी के बयान से नाराज हैं सीए
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

शनिवार शाम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के कार्यक्रम में पीएम मोदी के तल्ख बयानों और अव्यवस्थाओं को लेकर सीए सदस्यों में जबरदस्त नाराजगी है। सोमवार को इस संबंध में आईसीएआई की अलीगढ़ शाखा की बैठक चेयरमैन एवं अलीगढ़ सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष अवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आफिशियल मेंबर नितेश कुमार गुप्ता भी आए थे। बैठक मैरिस रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर हुई। जिसमें अलीगढ़ के अधिकांश सीए सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष अवन कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था, पीएम की सुरक्षा में आई एसपीजी की मनमानी, पीएम मोदी द्वारा मेजबान को ही सवालों के कठघरे में खड़े करने की निंदा की गई। ये भी कहा गया कि आईसीएआई एक स्वायत संस्था है। जो नियमों के अनुसार संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर अब तक संस्था की ओर से 25 सीए के खिलाफ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है तो इसमें सवाल उठाने जैसा कुछ नहीं है। वो भी तब जब कर अदायगी के मामलों में सीए की रिपोर्ट लगने के बाद भी आयकर विभाग, सीवीसी, सीआईडी, सीबीआई और सेंट्रल एक्साइज जैसे सशक्त सरकारी विभाग जांच पड़ताल करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आल इंडिया अध्यक्ष सीए निलेश शिव जे विक्रम को सभी बातों से अवगत करा दिया गया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से आने वाले निर्देशों पर ही अमल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें