फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे तोड़कर कार से निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर 1.20 लाख किए पार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के निरंजनपुरी में कार का पंचर लगवा रहे कारखाना स्वामी की गाड़ी से बदमाशों ने शीशा तोड़कर 1.20 लाख रुपये की नकदी पार कर दी।

बैग पर जब उनकी नजर पड़ी तो वह दंग रहे गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के बैंक कालोनी निवासी आलोक अग्रवाल की ताला नगरी में प्लास्टिक के दाने बनाने की फैक्ट्री है। वह रोजाना की भांति सोमवार को भी घर से फैक्ट्री के लिए निकले।

रास्ते में निरंजनपुरी के समीप अचानक उनकी कार में पंचर हो गया। उन्होंने कार को साइड में लगाकर वहीं पास वाले युवक से पंचर लगवाना शुरू कर दिया और वह दुकान पर आकर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान मौका पाकर आए बदमाशों ने उनकी कार का पीछे वाला शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया, जिसमें 1.20 लाख की नकदी, चेकबुक सहित जरूरी कागजात थे।

थोड़ी देर बाद जब वह कार के समीप पहुंचे तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर मौके पर थान प्रभारी श्रीप्रकाश यादव मय फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना कर एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया, जिससे थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें