फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग छात्रों के खिले चेहरे, 13 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

Sat, 16 Mar 2024 07:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के 13 छात्रों को नौकरी मिल गई। रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी, आयशर मोटर्स लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी में आकर साक्षात्कार के बाद छात्रों को जॉब प्रदान की। 
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी, आयशर मोटर्स लिमिटेड ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग  के 13 छात्रों का साक्षात्कार कर चयन किया। नौकरी पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग से मोहम्मद कामरान, मोहम्मद अहमद, एम. इब्राहिम दाउद, आजम खान, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद रियाज, पी. गोस्वामी का चयन हुआ। डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन से सैफुल ओसामा, मोहम्मद साकिब और शारिक अजाज को मौका मिला है। डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से नितिन कुमार और खुर्शीद अहमद, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से मुबस्सिर रजा को साक्षात्कार के बाद चुना गया। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य प्रो. अरशद उमर ने नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण और नियोजन अधिकारी डॉ. मो. फैसल खान ने विश्वविद्यालय के नियोजन सेल की पहल की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें