फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसहयोग से नई 13 चौकियां हुईं सक्रिय, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एसएसपी के निर्देश पर सृजित हुईं 28 पुलिस चौकियों में से 13 चौकियां जनसहयोग से सक्रिय हो गई हैं। उन पर सोमवार से काम शुरू हो गया है। इनके लिए भवन पब्लिक के संभ्रांत लोगों ने मुहैया कराए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पिछले दिनों बेहतर पुलिसिंग व जनसुनवाई के लिए जिले के 10 और विशेषकर 6 थानों में 28 नई चौकियां सृजित करने के निर्देश दिए थे। ये ऐसे इलाके थे, जहां एक भी चौकी नहीं थी। सिर्फ बीट व हल्कों के आधार पर पुलिस काम कर रही थी। जिनमें से 13 चौकियां सोमवार से सक्रिय हो गई हैं और वहां काम शुरू हो गया है। जो चौकियां शुरू हुई हैं, उनमें थाना अकराबाद, थाना छर्रा, थाना बरला, थाना गंगीरी, थाना विजयगढ़, थाना पिसावा, थाना चंडौस) की गोपी, भूड़िया, बरला मोड़, गाजीपुर, कलियानपुर, नौगांव, बढ़ारी बुजुर्ग, तेहरा मोड़, कटहरा आलमपुर, कस्बा पिसावा, सबलपुर, दौरऊ मोड़, रामपुर शाहपुर शामिल हैं। इन्हें समाज के संभ्रांत लोगों द्वारा जगह व भवन मुहैया कराए गए हैं। इसे लेकर एसएसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को जनता में पुलिस की दोस्ती की भावना व अपराधियों में डर पैदा करने संबंधी काम करने के निर्देश दिए हैं।
महिला थाने के निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात आदि की साफ-सफाई व विभिन्न रजिस्टर अभिलेखों व लंबित अभियोग, प्रार्थना पत्र/मामलों की समीक्षा कर यथाशीघ्र विधिक निस्तारण करने, अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ में कोविड डेस्क के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ द्वितीय गीतांजलि सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें