फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला साफ करते समय पैरों में फफोले पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली के क्षेत्र भुजपुरा में गुरुवार को नाला साफ करते समय सफाई मजदूरों के पैरों में अचानक फफोले पड़ने लगे। इसके बाद सफाई कर्मियों को मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पैरों में अचानक फफोले पड़ने के लिए पास ही के कारखाने की नालियों से निकलने वाले केमिकल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने शहर में ऐेसे सभी कारखानों को चिह्नित कर उन पर कार्यवाही करने की मांग की है। जल्द ही वह नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर ज्ञापन भी देंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को भुजपुरा में माहेश्वरी इंटर कालेज के पास सफाई मजदूर नाले की सफाई कर रहे थे। अचानक पैरों में कुछ जलन महसूस हुई। शुरू में तो मजदूरों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन कुछ देर बाद अन्य सफाई कर्मचारियों को भी यही शिकायत हुई।

नाले से बाहर निकले तो देखा कि सभी के पैरों में फफोले से पड़ रहे हैं। इसके बाद बड़े पुत्र शंकर लाल, विशाल पुत्र सुभाष, अरुन पुत्र हरी किशन, सुनील, शंकर लाल सहित करीब 25 लोगों को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में जाकर जानकारी की तो पता लगा जहां घटना हुई हैं वहीं पास में ही केमिकल का कारखाना है। हार्डवेयर ट्रीटमेंट के बाद केमिकल को नाले में ही बहाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह किसका कारखाना है, यह पता नहीं चल सका है। गुरुवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी बाहर थे। अब ऐसे सभी कारखानों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी, जिससे सफाई मजदूरों की जिंदगी सुरक्षित बनी रहे। साथ ही ज्ञापन भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें