फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान ने प्रभावित कर दिया कन्यादान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजर हुसैन का फोटो कल के ट्रैक पर है...
विज्ञापन


मतदान ने प्रभावित कर दिया कन्यादान
प्वाइंटर
चुनाव की घोषणा के बाद रद्द कर दी मैरिज होम की बुकिंग, 20 हजार का नुकसान
अब 14 से 15 अप्रैल में शादी करने का बनाया जा रहा है प्लान
राजा तिवारी
अलीगढ़। इस बार के लोकसभा चुनाव के मतदान ने एक परिवार के कन्यादान को प्रभावित कर दिया है। मतदान का इतना प्रभाव पड़ा है कि कन्यादान करने वाले पक्ष को 20 हजार रुपये का नुकसान भी झेलना पड़ा है। मैरिज होम बुकिंग के लिए दी गई अग्रिम राशि को मैनेजर ने देने से मना कर दिया है। ऐसे में कन्यादान करने वाले पिता मायूस होकर घर लौटे और शादी की तारीख बदलने में लगे हुए हैं।
शहर के दोदपुर की जोहराबाग कालोनी निवासी मंजर हुसैन ने विगत एक महीने पहले ही अपनी बेटी का निकाह लखनऊ के एक युवक से तय किया था। 18 अप्रैल को बेटी का कन्यादान भी होना था। इसके लिए रामघाट रोड स्थित एक मैरिज होम को 20 हजार रुपये की अग्रिम राशि देकर बुक कर लिया गया था, लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा नौ मार्च को जारी की गई चुनावी घोषणा के बाद मंजर हुसैन द्वारा किया जाने वाला कन्यादान प्रभावित हो गया। मंजर हुसैन लड़का पक्ष से बात कर 18 अप्रैल को होने वाला निकाह रद्द कर दिया है। ऐसे में मैरिज होम मैनेजर ने अग्रिम दी गई 20 हजार की राशि को वापस नहीं किया है। मंजर हुसैन ने उसी मैरिज होम में 15-16 अप्रैल की तारीख निकालनी चाही, लेकिन वहां इन तारीख में मैरिज होम खाली नहीं है। ऐसे में मंजर हुसैन इन तारीखों के लिए अन्य मैरिज होम की तलाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
मतदान के चलते बेटी का निकाह रद्द कर दिया है। चुनाव पांच साल में एक बार होता है। जबकि शादी आगे या पीछे भी की जा सकती है। 15-16 अप्रैल में अन्य मैरिज होम को तलाशा जा रहा है।
- मंजर हुसैन, जोहराबाग दोदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें