न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव के बीच वायुसेना के कमांडर अभिनंदन की वापसी से देशवासियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को महानगर में सुबह से ही लोग अपनी टीवी स्क्रीन के आगे रिहाई को लेकर निगाह गड़ाए बैठे रहे।
पल-पल की खबर लेते रहे। जगह-जगह लोगों ने अभिनंदन की वापसी का जश्न मनाया। किसी ने मिठाई बांटी, तो किसी ने आतिशबाजी कर अभिनंदन की वापसी पर खुशी जाहिर की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शाहिद खान ने नई बस्ती स्थित कैंप कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, अजीज वारसी, सतनाम सिंह, गोविंद वर्मा, शमशाद, सलीम खान, मौ. इरफान, तेजवीर, साबिर आदि मौजूद रहे।
प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डीआर यादव ने कहा कि अभिनंदन की वापसी तपती जंग पर बरसती बारिश जैसा काम करेगी। अभिनंदन को वापिस कर पाकिस्तान ने समझदारी का काम किया है।
भाजपा नेता सुबोध स्वीटी ने बड़ा बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर आतिशबाजी कर अभिनंदन की वापसी पर खुशी जाहिर की। लोगों को मिष्ठान व रेबड़ी वितरित की। बैंड-बाजों की घुन पर जश्न मनाया।
इस मौके पर गोपाल, रतन सेवक, सत्य प्रकाश, अन्नू, शुभम, रजत ठाकुर, विपिन, मुकेश, पिल्लू, सोनू, रामजीलाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।