फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य ने अलीगढ़ टीम को दिल्ली बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लखनऊ में कांग्रेस के रोड शो के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन शुरू हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13 फरवरी को अलीगढ़ लोकसभा के लिए यहां की टीम से बात करने को कहा था, लेकिन शाम तक अलीगढ़ का नंबर नहीं आया। हाथरस वालों से जरूर उन्होंने पूरा फीडबैक लिया।

अब अलीगढ़ वालों को दिल्ली तलब किया गया है। जल्द ही अलीगढ़ की टीम दिल्ली जाकर अपना पक्ष रखेगी। यहां के राजनीतिक समीकरण और जनता के मूड का फीडबैक लेने के बाद टिकट के दावेदाराें की हकीकत परखी जाएगी। इसके बाद टिकट वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी इसी तरह से लोकसभावार समीक्षा कर रही हैं। लखनऊ से लौट रहे पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही दिल्ली में सिंधिया से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने भी टिकट के लिए अपना प्रोफाइल मुख्यालय को दे दिया है। अब फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें