फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी व अलीगढ़ बना संयुक्त विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


अलीगढ़ बधिर सहायता समिति के बैनर तले राज्य स्तरीय टी-20 बधिर फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वाराणसी व अलीगढ़ की टीम के बीच मुकाबला टाई हो गया। इससे दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद इनाम भी दिया गया।

स्टेडियम में वाराणसी और अलीगढ़ के बीच फाइनल खेला गया। अलीगढ़ ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 140 रन बना सकी। कप्तान अनुभव गौतम ने 56 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी वाराणसी के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी।
विज्ञापन


एक वक्त लग रहा था कि वाराणसी फाइनल आसानी से जीत लेगी, लेकिन अलीगढ़ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके बल्लेबाजों की सोच को गलत साबित कर दिया।

वाराणसी की टीम निर्धारित ओवर में 140 रन ही बना सकी। मैच टाई हो गया। दोनों विजेता टीम को 40-40 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिया गया। इससे पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ ने मेरठ व वाराणसी ने लखनऊ को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललित सिंघल, रचना सिंघल, समिति के अध्यक्ष असद उल्ला, उपाध्यक्ष तनवीर एम खान, सूरज गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, प्रीति सिंह, मोनिका, नूतन, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें