न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शनिवार को नवाब मंसूर अली खान पटौदी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एसवी कॉलेज व चौ. झम्मन सिंह कॉलेज के बीच खेला जाएगा। फाइनल सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
आईआईएमटी के बैनरतले चाहर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एसवी कॉलेज ने ज्ञान महाविद्यालय को 72 रन से शिकस्त दी। एसवी नेे मुनीश के 82 रन की बदौलत पांच विकेट पर 181 रन बनाए।
जवाब में उतरी ज्ञान महाविद्यालय की टीम 109 रन पर ढेर हो गई। मुनीश को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में आईआईएमटी ने चौ. झम्मन सिंह डिग्री कॉलेज को 12 रन से हरा दिया। आईआईएमटी के राहुल कुमार ने 78 व दीपक ने 51 रन की पारी खेली।
टीम ने 181 रन बनाए। कॉलेज के सचिन-प्रशांत ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी कॉलेज की टीम 6 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। प्रशांत ने 46 रन बनाए। आईआईएमटी के राहुल ने तीन विकेट झटके।
राहुल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उद्घाटन आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, टूर्नामेंट संयोजक कुलदीप गौड़ ने किया।