फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने शनिवार को जेएन मेडिकल कालेज में इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर और रेडियोडायग्नोसिस विभाग में नवनिर्मित अल्ट्रासाउंड कांपलेक्स सहित अप ग्रेडेड एमआरआई सेंटर, तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय और कालेज की एयरकंडीशन लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

जेएन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के दूसरे चरण में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर का निर्माण हुआ है। यहां पर मरीजों के लिए 135 बेड की व्यवस्था की गई है। ट्रायज एरिया के अलावा प्रथम तल पर सर्जिकल तथा द्वितीय तल पर मेडिसन व पीडियाट्रिक्स रोगियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इसमें नौ आपरेशन थियेटर व 9 बिस्तरों का आईसीयू भी बनाया गया है। अल्ट्रासाउंड कांपलेक्स में अल्ट्रासाउंड मशीनों को एक साथ स्थापित किये जाने के अलावा पहली बार आन लाइन अपाइंटमेंट की सुविधा का शुभारंभ कुलपति ने पहला अपाइंटमेंट लेकर किया। रोगियों के लिए प्रतीक्षालय में टीवी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रोगियों को अत्याधुनिक एमआरआई 1.5 टेसला की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसमें दिल की जांच, मस्तिष्क की नसों की जांच व ट्रेक्टोग्राफी आदि की सुविधा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एमआरआई मशीन सरकारी चिकित्सालयें में उत्तर भारत की एक मात्र मशीन होगी, यहां यह सुविधायें उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर सह कुलपति प्रो. एमएच बेग, मेडिसन संकाय के डीन एवं प्रिंसिपल व सीएमएस प्रो. एससी शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. हारिस एम खान के अलावा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. फारुल हुदा और वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, सीएमओ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें