डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
रविवार से डीएस कॉलेज में शुरू हो रही अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी व लोगो ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ का अनावरण शनिवार को कॉलेज में मेजर ध्यानचंद के बेटे व ओलंपियन अशोक कुमार ने किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, कमिश्नर अजयदीप सिंह, खेल निदेशक उप्र डॉ. आरपी सिंह, अशोक ध्यानचंद करेंगे। विशिष्ट अतिथि भारतीय हॉकी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बुला गांगुली, उप्र शारीरिक सौष्ठव संघ के अध्यक्ष विश्वास रॉय, राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुशील शर्मा, मुक्केबाजी संघ के सचिव अनिल कुमार मिश्रा, चेयरमैन अंपायर अविनाश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अति सम्मानित विशिष्ट अतिथि सांसद सतीश गौतम, विधायक बरौली दलवीर सिंह, शहर संजीव राजा, कोल अनिल पाराशर, छर्रा रवेंद्र पाल सिंह, खैर राजवीर सिंह दिलेर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. मानवेंद्र सिंह, ठा. श्यौराज सिंह, पूर्व सांसद शीला गौतम, राज्यमंत्री रघुराज सिंह, एमएलसी जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल होंगे। इस दौरान महेश चंद गर्ग रसायन प्रयोगशाला का उद्घाटन, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंत: खेल परिसर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश नंदन अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल अनु, प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश, डॉ. अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, योगेश शर्मा, यासीन शम्स, शमशाद निसार आजमी, तस्लीम मुख्तार, नदीम खांडे, नसरीन बानो, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये हैं टीमें
उद्घाटन मैच 10:45 बजे खेला जाएगा। कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें डीएस कॉलेज, कोलकाता, एमपी एकेडमी, लखनऊ हॉस्टल, मेरठ, गाजियाबाद, नार्दर्न रेलवे, गोरखपुर, उत्तराखंड, हरियाणा शामिल हैं। 24 को फाइनल व तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा।