डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
बीसीसीआई व यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी का मैच अलीगढ़ स्पोर्ट्स
एसोसिएशन व एएमयू क्रिकेट क्लब की ओर से 21 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश व विदर्भ टीम के बीच एएमयू के पवेलियन में खेल जाएगा। मैच 23 अक्तूबर तक होगा। टीमें शुक्रवार को अलीगढ़ आ जाएंगी।
स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि मैच के लिए चार सदस्यों की संयुक्त कमेटी बनाई गई है। इसमें एएमयू की ओर से गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी व कोच फैसल शेरवानी व एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष विवेक बंसल व सचिव सैयद अब्दुल वहाब रहेंगे। मैच का उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर करेंगे। 23 अक्तूबर को फाइनल के दिन यूपीसीए के उपाध्यक्ष-कोषाध्यक्ष रियासत अली खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटेंगे। मैच की अंपायर, स्कोरर, कैमरामैन बीसीसीआई व यूपीसीए से आएंगे।