फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री तथा गन्ना विकास मंत्री रविवार को रहेंगे अलीगढ़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रदेश के स्टांप तथा नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री नंद गोपाल नंदी तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा रविवार को अलीगढ़ आएंगे। दोनों मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 21 नवंबर को 4.26 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आएंगे। इसके बाद पांच बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के बाद 10 बजे श्री अग्रसेन चौक रसलगंज जीटी रोड स्तित श्री अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद महेश चंद अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मानव महाजन एवं गिरिराज किशोर वार्ष्णेय के निवास पर जाएंगे। 22 नवंबर को तीन बजे लखनऊ के लिए ट्रेन में सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री व अलीगढ़ प्रभारी सुरेश राणा 21 नवंबर को सुबह 10 से 11.30 तक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद सीडीओ दिनेश चंद द्वारा लिखी किताब विकास पथ पर संघर्ष यात्रा का विमोचन करेंगे। 12 बजे से प्रेसवार्ता, 12.30 से दो बजे तक डीएस कालेज में होने वाले क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में दो बजे से तीन बजे तक आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। तीन बजे से पांच बजे से गांव सैमना ततारपुर गंगीरी में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। शाम साढे़ छह से सात बजे तक सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यहां से वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वैशाली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें