फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने लगाया अतिरिक्त फीस वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

धर्म समाज इंटर कालेज के कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों ने कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने पहले कलक्ट्रेट द्वार और उसके बाद डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर कालेज प्रबंधन को जमकर कोसा। उनका आरोप था कि प्रबंधन कच्ची रसीदों के जरिये अतिरिक्त फीस वसूल कर रहा है। बाद में कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों का आरोप था कि प्रबंधन कंप्यूटर फीस की अतिरिक्त वसूली कर रहा है। हमें 175 रुपये की रसीद देकर 1620 रुपये वसूले जा रहे हैं। कला वर्ग से 130 रुपये की रसीद पर 630 रुपये तथा कामर्स वर्ग से 210 रुपये की रसीद देकर 870 रुपये वसूले जा रहे हैं। 12वीं के छात्रों से कंप्यूटर के नाम पर 510 रुपये की रसीद पर 1520 रुपये तथा 12 ए के छात्रों से 480 रुपये जनरेटर फीस वसूली जा रही है। हम सभी छात्रों को कच्ची रसीद थमाई जा रही है। इसकी जांच करायी जाय। इस मौके पर राम सक्सेना, माधव, कुनाल, सचिन सिंह, ओम शर्मा, सोनू, करन, जतिन, कुनाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


अतिक्रमण की समस्या को लेकर अमीर निशा के व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
अलीगढ़। अमीर निशा बाजार के व्यापारियों ने अमीर निशा व्यापार मंडल के बैनरतले अतिक्रमण की समस्या को लेकर सोमवार को एसीएम को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि यह बाजार महानगर का मशहूर बाजार है। यहां ज्यादातर महिलाएं खरीददारी करने आती हैं। अब्दुल्ला गर्ल्स कालेज का भी यही रास्ता है। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क व नाले को घेर रखा है। इससे यहां जाम की समस्या रहती है। उन्होंने डीएम से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इस मौके पर अब्दुल वहीद, एम असिन, कमरूजुमा, रिंकू सिंह, अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

महारैली में भाग लेने जाएंगे कर्मचारी
अलीगढ़। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर महारैली 23 अक्तूबर को ईको गार्डन लखनऊ में होगी। इसमें भाग लेने के लिए कर्मचारी व शिक्षक लखनऊ जाएंगे। इस आशय की घोषणा उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस की बैठक में की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आजाद खान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


वार्ता नहीं की तो आंदोलन
अलीगढ़। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के बैनरतले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम को प्रेषित पत्र में समस्याओं को लेकर वार्ता करने का अनुरोध किया है। मंत्री राजेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि 29 अक्तूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 30 अक्तूबर से धरना प्रदर्शन व आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें