फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों के मानदेय बढ़ाने के लिए निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सोमवार को विद्यालय में कार्यरत रसोईयों की समस्या को लेकर जिला पंचायत भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल शांति मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने डीएम से कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पिछले 15 वर्षों से कार्यरत रसोइयों को मात्र 1000 रुपये का मानदेय मिलता है।
विज्ञापन


इसी के साथ 11 माह का दिया जाने वाले मानदेय को अब दस माह का ही दिया जा रहा है। इससे रसोइयों का शोषण हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक रसोइए का 5000 रुपये मानदेय किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो संगठन रसोइयों की समस्या को मनमाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, विश्वनाथ, महेश चंद्र राजपूत, विमल चौहान, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें