फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालानगरी के अनधिकृत रास्ते चिन्हित करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तालानगरी में अनधिकृत रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। एडीएम वित्त ने यूपीएसआईडीसी को इन रास्तों का चिन्हांकन कराने के आदेश दिये हैं। विद्युत समस्या के निवारण के लिए तालानगरी क्षेत्र को चार जोन में बांटने को कहा है।

एडीएम उद्योग बंधुओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ एक्सपोर्टर एसोसिएशन, औद्योगिक आस्थान के निर्यातकों द्वारा आईटीसी, जीएसटी के भुगतान के संबंध में उठाई समस्या के बारे में उपायुक्त वाणिज्य कर प्रशासन को निर्देशित किया कि वह उद्योग बंधुओं की समस्याओं को समझें तथा उसका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालानगरी में स्थित भूखंड में वास्तविक कब्जा व दखल कराकर सुचारू रूप से अभी तक निर्माण कार्य कराने की अनुमति न मिलने की शिकायत पर यूपीएसआईडीसी को निर्देशित किया कि समस्या का निवारण कर निर्माण कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ कराएं। तत्पश्चात हुई व्यापार बंधुओं की बैठक में ई रिक्शा की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत जाम से बचने के लिए कार्यवाही करने की मांग पर उन्होंने नगर निगम, आरटीओ एवं एसपी ट्रैफिक को समस्या के समाधान को कहा।

इस अवसर पर उपायुक्त वाणिज्य कर, उपायुक्त उद्योग, रोडवेज समेत अन्य विभागों के अफसर व व्यापार संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें