न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोल बॉल एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को सूचित कर 12वीं सब जूनियर तथा 15वीं सीनियर बालक एवं बालिका उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप के मद्देनजर ट्रायल देने के लिए आमंत्रित किया है।
यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से 2 सितंबर तक मेरठ के माउंट लिटिरीजी स्कूल मोदीपुरम में आयोजित होगी। एसोसिएशन सचिव प्रदीप रावत ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 27 अगस्त को एसएमबी इंटर कॉलेज में शाम चार बजे से छह बजे तक होगा।
चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर आएं। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2018 में प्रतिभाग करेंगे।