फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के बढ़े सर्वाधिक सर्किल रेट -Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नई सर्किल दरें बुधवार से लागू हो गईं। हालांकि रीयल एस्टेट में मंदी एवं नंबर एक के पैसे से लेन देन की बाध्यता के चलते इस बार सर्किल दरों में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं की गई, लेकिन यदि सर्वाधिक बढ़ी दरों पर नजर डाले तो महानगरीय इलाके में क्वार्सी बाईपास स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट की जमीन के दामों में सर्वाधिक 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि सब रजिस्ट्रार तृतीय के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पड़ियावली स्थित समृद्धि टाउनशिप में जमीन की दरों में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

105 नई कालोनियां सर्किल रेटों के दायरे में आई हैं। इनमें सब रजिस्ट्रार प्रथम के क्षेत्र की 13 कालोनियाें के साथ सब रजिस्ट्रार द्वितीय के क्षेत्र की 92 नई कालोनियां शामिल हैं। इन सभी में नया सर्किल रेट लागू किया गया है। दोनों क्षेत्रों में सात रोड सेगमेंट नए बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें सब रजिस्ट्रार प्रथम के क्षेत्र में स्वर्ण जयंती नगर समेत तीन तथा सब रजिस्ट्रार द्वितीय के क्षेत्र में चार नए रोड सेगमेंट शामिल हैं। एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सब रजिस्ट्रार तृतीय के क्षेत्र में किसी भी नई कालोनी को सर्किल रेटों के दायरे में लाया गया है तो यहां कोई भी नया रोड सेगमेंट नहीं बना है।

यही नहीं, क्षेत्र के 12 किमी के दायरे में पड़ने वाले पडियावली, मडराक, भदेसी, पला साहिबाबाद, शाहपुर, मडराक, नगला मानसिंह, किशनपुर, पुलखुना, विजयगढ़, किशनगढ़ी, पनेठी, गोपी, बौनेर, नानऊ, नगला पानखानी, जमालपुर, अलीनगर एवं अकराबाद में रोड से सटे हाइवे एवं आबादी वाले इलाके में दो से पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


नहीं बढ़ा निबंधन विभाग की कमाई का ग्राफ
पुरानी सर्किल दरों का फायदा उठाने के लिए नई दरें लागू होने से एक सप्ताह पूर्व बैनामा कराने की होड़ तो मची, लेकिन यह होड़ लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे निबंधन विभाग के लिए काम की साबित नहीं हुई। विभाग इस माह के 42.16 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 28.24 करोड़ रुपये ही कमा सका। हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष के आंकड़े से ज्यादा है। पिछले वर्ष 41.22 करोड़ के सापेक्ष 24.63 करोड़ की कमाई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें