फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवेज की कोचिंग से निकले खिलाड़ियों ने लहराया दक्षिण कोरिया में तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सर सैयद नगर निवासी ग्रैंड मास्टर परवेज खान की कोचिंग से निकले ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के मुजू शहर में दो स्वर्ण पदक समेत 17 पदक जीते। परवेज के नाम देश में सबसे कम उम्र में ब्लैक डैन होने का रिकार्ड है। परवेज इस समय में महाराष्ट्र में कोचिंग दे रहे हैं।

कहा, अलीगढ़ में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को मौके कम मिल पाते थे। अब ऐसा नहीं है। पहले एक-दो एकेडमी होती थीं, अब एकेडमी की संख्या बढ़ रही है। बेहतर खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, जिनसे राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक्सपो में 40 देशों के 7,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी अर्जुन दलाल, कृष्ण सेठ ने स्वर्ण पदक जीता। फलक खान, मिशुक दास, तनीश बोहरा, दर्श शाह, कृष्ण ने कुल 6 रजत पदक जीते। आनिया भाटिया, फलक, मिशुक, तनीश, यशस्वी सेठ, दर्श, अर्जुन ने अलग-अलग स्पर्धा में 9 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें