फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की गेट मीटिंग 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


21 सूत्री मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनरतले 11 जून को दोपहर तीन बजे से अलीगढ़ खंड गंगा नहर सिंचाई विभाग प्रांगण में गेट मीटिंग करेंगे।

इस आशय की घोषणा महासंघ के उड़न दस्ते की महत्वपूर्ण बैठक में की गई। महासंघ के संरक्षक चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि गेट मीटिंग का आयोजन सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री अरविंद कुमार ने कर्मचारियों से 13 जून को प्रात: 11 बजे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आरंभ हो रहे महासंघ के धरने प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, लोकेश, संजय, शिशुपाल सिंह, गुलशन दीवान, संजीव, राजवीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें