न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति यूसी श्रीवास्तव व राज्य व लोकसभा अधिकरण लखनऊ के यूपी चेयरमैन न्यायमूर्ति एसके सक्सेना ने कहा कि बार और बेंच न्याय के रथ के दो पहिये हैं। पीड़ितों को इंसाफ दिलाने को बार को बेंच के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा।
रविवार को न्यायमूर्ति ने बतौर मुख्य अतिथि यहां माडर्न गार्डन में द सिविल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित भोज कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि बार व बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित होना चाहिए। अतिथि के रूप में जिला जज पीके सिंह, एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट जेसी माहेश्वरी मंच पर मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सूरज पाल सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव अभिनितम चतुर्वेदी, अधिवक्ता डीएल सिंघले, सुभाष चंद्र, एसके सिंह, अनिल शर्मा, बृजेश सिंह, राजेंद्र सिंह, राम किशन तोमर, हरित चंद्र आदि मौजूद रहे।