फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... पूर्व बैंक मैनेजर की बेटी से दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर टेंपो का इंतजार कर रही एक युवती से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक के मैनेजर रहे गोवर्धन शर्मा की बेटी शनिवार की दोपहर दुबे के पड़ाव आने के लिए रामघाट रोड पेट्रोल पंप के पास टेंपो का इंतजार कर रही थी। निशा के हाथ में पर्स था, जिसमें एक मोबाइल और तीन सौ रुपये थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक स्कूटी पर दो बदमाश आए और निशा का पर्स तेजी से झपट कर क्वार्सी चौराहे की ओर भाग गए। निशा ने शोरगुल मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर आ गए, लेकिन बदमाश उनकी नजर से ओझल थे। सूचना पर थाना क्वार्सी की लैपर्ड भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


लैपर्ड ने भी हुलिया और स्कूटी के रंग आदि के आधार पर बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें